फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी बाइक बेचने वाले समेत दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को बाजार लगाकर पुरानी बाइक बेचने वाले समेत दो की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें एक मोहल्ला झंडाकलां और दूसरा लाला तेली बजरिया का निवासी है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 134 तक पहुंच गई है। अच्छी बात यह है कि इसमें 98 संक्रमित ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं, जबकि 36 अभी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला झंडाकलां निवासी 50 वर्षीय संक्रमित हर बुधवार को बाजार लगाकर पुरानी बाइक बेचते हैं। उन्हें पिछले करीब एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। सांस लेने में दिक्कत होने पर जिला अस्पताल जाकर चेकअप कराया। बुधवार को उनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। बृहस्पतिवार को जांच रिपोर्ट आने पर कोरोना संक्रमित पाया गया। जिला अस्पताल में ट्रुनॉट मशीन से जांच करने पर भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिपोर्ट आने का पता लगने पर बृहस्पतिवार अपराह्न करीब तीन बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस लेकर झंडाकलां पहुंची और संक्रमित को अपने साथ ले गई। संक्रमित निकलने से मोहल्ले में दहशत का माहौल है।
दूसरा संक्रमित मूल रूप से शहर के मोहल्ला लाला तेली बजरिया निवासी है। वर्तमान में वह इंदिरापुरम अभय खंड-1 विस्तार कॉलोनी, गाजियाबाद में रह रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक उन्हें पिछले एक सप्ताह से सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। गाजियाबाद में ही 30 जून को उनका सैंपल लिया गया था। बृहस्पतिवार को उनके कोरोना पॉजिटिव होने का पता चला।
विज्ञापन

न सैनिटाइजेशन किया, न पाबंदियां लगीं
शहर के मोहल्ला झंडाकलां निवासी संक्रमित को स्वास्थ्य विभाग वाले कोविड 19 अस्पताल ले गए। मगर देर शाम तक मोहल्ले को सैनिटाइज नहीं किया गया। मोहल्ले वालों का कहना है कि दो-तीन पुलिस वाले आए थे और घूमकर चले गए। अभी किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है। लोग सुरक्षा के लिहाज से खुद ही घरों में कैद हो गए।
बृहस्पतिवार को शहर में दो और कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 134 हो गई है। इसमें 98 मरीज ठीक होने पर घर भेजे जा चुके हैं, जबकि 36 अभी भी एक्टिव हैं। लाला तेली बजरिया निवासी संक्रमित पिछले एक साल से घर नहीं आया है। वह गाजियाबाद में ही रह रहा था। उसके आधार कार्ड में शाहजहांपुर का पता लिखा हुआ है, इसलिए यहीं का संक्रमित माना जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. एसपी गौतम, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें