शाहजहांपुर/कांट। थाना क्षेत्र में नलकूप का कनेक्शन कराने पर तार खींचने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों की महिलाओं ने मारपीट और गलत नीयत से खींचकर पीटने का आरोप लगाया है।
एक गांव की महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि सरकारी योजना के अंतर्गत नलकूप लगाने के लिए बिजली निगम ने पोल लगाए थे। दो जून को निगम की टीम तार खींचने आई तो गांव के चार लोगों ने कार्य करने से रोक दिया। विरोध करने पर उनका गलत नीयत से हाथ पकड़कर खींचकर पिटाई लगा दी।
गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर आने पर मामले की जांच की। महिला के शरीर पर निशान भी मिले हैं। वहीं दूसरे पक्ष की महिला ने चार लोगों पर छेड़खानी, मारपीट और धमकाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है।