फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलोज कंपनी के प्रोपराइटर समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लॉकडाउन के बावजूद कर्मचारियों की भीड़ लगाने पर गलोज ट्रेडिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रोपराइटर समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उत्तराखंड में रहने वाले यह कर्मचारी अपने घर जा रहे थे, जिन्हें पीलीभीत से लौटाकर शाहजहांपुर से भीड़ लगाई गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार किरन पाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब एक बजे दरोगा रामेंद्र सिंह गश्त पर थे। तभी मोहल्ला सैनिक कॉलोनी मैं कुछ लोग भीड़ लगाए थे। पुलिस के पहुंचने पर सभी भाग गए। पूछताछ में पता चला कि बिहार के थाना असंवा क्षेत्र के गांव मुगलानीपुर निवासी कमलेश यादव हाल निवासी सैनिक कॉलोनी थाना सदर बाजार गलोज ट्रेडिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी जनकपुरी नई दिल्ली में तैयार होने वाले सामान को लाकर कमीशन पर लेबर से बिकवाता है। कंपनी के प्रोपराइटर चेतन हांडा के निर्देशन में लेबर को अपने पास रखता है। इनमें करीब 31 लेबर जो उत्तराखंड के रहने वाले हैं, अपने घर जाने को पैदल पैदल पीलीभीत पहुंच गए थे। सूचना मिलने के बाद वह उन्हें वापस ले आया और सभी एकत्र होकर बात कर रहे थे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि यह लॉकडाउन का उल्लंघन है। इसलिए मामले में कमलेश यादव और चेतन हांडा के खिलाफ धारा 188, 269, 270, 271 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं। उधर, थाना रामचंद्र मिशन की सराय काईयां चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने मिश्रीपुर चौराहे से बिना किसी वजह के घूमते हुए सब्बू उर्फ यूनुस निवासी गांव मिश्रीपुर को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
फोटो-33- तिलहर में बाईपास चौराहे पर एक युवक की क्लास लेते कोतवाल सुनील अहलावत
बेवजह घूमने वालों को लगाई फटकार
तिलहर। लॉकडाउन का कड़ाई से पालन को लेकर कोतवाल सुनील अहलावत ने तमाम स्थानों पर बेवजह घूम रहे लोगों को पकड़ कर फटकार लगाई। इसके साथ ही उन्हें घरों में रहने की नसीहत दी। शनिवार को दोपहर कोतवाल टीम के साथ हाईवे स्थित बाईपास चौराहे पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने बेवजह घूम रहे लोगों को पकड़कर उन्हें फटकारा। इस दौरान ई रिक्शा चालकों को पकड़ कर फटकार लगाते हुए दोबारा दिखने पर चालान करने की चेतावनी दी। इसी तरह नगर के मुख्य चौराहा विरियागंज, अस्पताल रोड और कई मोहल्लों में टीम ने बेवजह घूम रहे लोगों को पकड़कर उन्हें दंडित करते हुए दोबारा नजर आने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें