फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बकाया राशि नहीं देने पर कोर्ट के आदेश पर दर्ज की गई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। खरबूजा खरीदने के बाद बकाया राशि नहीं देने पर कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पुवायां के मोहल्ला कुरगंजा निवासी रामनिवास ने बताया कि उन्होंने खेत को ठेके पर लेकर खरबूजे की फसल की थी। खुटार के गांव कैमहरिया निवासी रिजवान ने उनसे खरबूजा खरीदा। 619 क्विंटल खरबूजा सात लाख 42 हजार 440 रुपये में लिया। रिजवान ने उनको दूसरों के बैंक खाते से तीन बार में तीन लाख 26 हजार 350 रुपये का भुगतान किया।
विज्ञापन

शेष भुगतान चार लाख 16 हजार 90 रुपये जल्द ही देने की बात कही। 20 जुलाई को वह राजू, सूरज के साथ रिजवान के घर रुपये मांगने गए तो रिजवान ने मारपीट की और जेब से एक हजार रुपये भी निकाल लिए। रामनिवास ने तहरीर दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। परेशान होकर रामनिवास ने कोर्ट की शरण ली। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें