फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सगे भाइयों को पीटने पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। सगे भाइयों को पीटने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव सिमरिया जादमपुर निवासी विरासत सलमानी ने पुलिस को बताया कि 21 नवंबर की शाम उनकी नौ वर्षीय बहन जान्हवी नई चप्पल पहनकर घर से निकली। पड़ोसी सुमानी बेग ने उनसे कहा कि चप्पलें उसके घर से चोरी की गईं हैं। उनके विरोध जताने पर सुमानी बेग, गुलाम बेग और दो अन्य लोगों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। मना करने पर खड़ंजे पर गिराकर पीटने लगे।
विज्ञापन

शोर सुनकर बड़ा भाई विरासत सलमानी बचाने आया तो उनको भी पीटकर घायल कर दिया गया। आरोपियों ने उनके पिता लियाकत सलमानी और मां नाबिरा से भी हाथापाई की। हाथापाई के दौरान मां का सोने का बुंदा कहीं गिर गया। लोगों के आने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें