तिलहर (शाहजहांपुर)। बरेली से शनिवार रात बाइक से घर लौट रहे सीतापुर जिले के कस्बा लहरपुर निवासी रफी और नूर हसन बिलहरी गांव के मोड़ के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायल युवकों को सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उनकी हालत चिंताजनक देखकर उन्हें प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद