फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। पूजा पाठक हत्याकांड में पुलिस ने पति समेत सात के खिलाफ शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली। मृतका के पिता ने दहेज में पांच लाख रुपये न मिलने पर पति और उसके घरवालों-रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले की विवेचना सीओ कर रहे हैं। विगत दिनों पूजा का शव बहगुल नदी में एक सूटकेस में मिला था।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के रेती निवासी कृष्ण बिहारी मिश्रा ने बताया कि उन्होंने बेटी पूजा पाठक की शादी 26 जुलाई 16 को क्षेत्र के गांव चकचंद्रसेन निवासी रामलड़ैते के लड़के राहुल पाठक के साथ की थी। आरोप ही कि शादी के बाद से ही दामाद व उसके घरवाले पांच लाख रुपयों की मांग को लेकर उसकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। बताया कि बेटी काफी दिनों से मायके में थी 11 अप्रैल को राहुल विदा कराकर बेटी को लेकर चला गया। 12 अप्रैल को बेटी ने फोन करके बताया कि रुपये न देने के कारण पति, ससुर, सास उमा देवी, जेठ योगेश पाठक, जिठानी रानी पाठक तथा शाहजहांपुर के गांव नवादा इंदेपुर निवासी ननद व ननदोई विमलेश शुक्ला ने उसके साथ मारपीट की। वह लोग बेटी से मिलने नही पहुंच पाए। तमाम प्रयासों के बाद बेटी से संपर्क भी नहीं हो पाया। गुरुवार को बहगुल नदी में एक सूटकेस में पूजा का शव मिला था। अखबार में खबर के जरिये जानकारी हुई तो मोर्चरी में पहुंचकर शव की पहचान की। कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत सात आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले के विवेचक सीओ ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश के साथ ही मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें