फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमला करने पर चार के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। तिलक से लौट रहे परिवार पर बदमाशों ने हमला कर दिया। सभी ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। मामले कि शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

खुटार के गांव नवदिया नवाजपुर निवासी राजवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि 30 जनवरी को गांव में ही रहने वाले उनके चचेेरे भाई जयवीर सिंह के घर तिलक का कार्यक्रम था। जिसमें उनका पूरा परिवार शामिल होने के लिए गया था। उनकी पत्नी रूपा देवी रात करीब 11:40 बजे किसी कार्य से घर पहुंची, तो वहां चार संदिग्ध लोग ढाटा बांधे खड़े थे। जिनको टोकने पर चारों संदिग्ध तलवार लेकर दौड़ पड़े। शोर सुनकर वह अन्य लोगों के साथ घर की ओर दौड़े, तो तलवार लिए चारों युवक हमलावर हो उठे और जान से मारने की नियत से तलवार चला दी। किसी तरह उन लोगों ने अपनी जान बचाई। इसी बीच शोर सुनकर गांव के लोग भी आए, जिन्हें देखकर हमलावर भाग निकले। गांव के लोगों की मदद से एक हमलावर टोडरपुर निवासी गुरुदेव सिंह उर्फ मोनू को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए युवक ने अपने साथियों के नाम चकदहा निवासी शमशेर सिंह उर्फ शेरा, मैनिया का गुरुप्रीत सिंह, रौतापुर खुर्द से गुरुचरन सिंह बताया हैं। जिसके आधार पर खुटार पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें