फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाना सेहतमंद बनने का राज, घर के पास मिला इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में जिले के 11 शहरी स्वास्थ्य केंद्रों समेत कुल 35 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर निश्शुल्क जांच और इलाज की सुविधा दी गई। शहर में पुराना जिला अस्पताल में मेले का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में क्षेत्रीय विधायक व ब्लॉक प्रमुख और उनके प्रतिनिधियों ने मेले का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

मेले में मौसमी बुखार के अलावा प्रजनन स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के साथ गर्भवती, बाल और किशोर स्वास्थ्य से जुड़ी जांचों पर खासा जोर रहा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस आयोजन में योगदान के लिए निजी क्षेत्र के चिकित्सकों को भी आगे आना चाहिए। ताकि एक ही जगह पर वे सभी सुविधाएं मिल जाएं, जिसके लिए लोगों को कामकाज छोड़कर अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। सीएमओ डॉ. राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि 35 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, 11 शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर मार्च 2020 तक प्रत्येक रविवार को कुल नौ स्वास्थ्य मेले लगाए जाने हैं। इस अवसर पर मेले में स्टेट नोडल डॉ. आलोक कुमार, मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अभय सिन्हा , सीएमएस डॉ. एम.पी गंगवार, डीआईओ डॉ. लक्षण सिंह, आईएमए अध्यक्ष डॉ. आकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। खुदागंज, परौर, मिर्जापुर, जैतीपुर, सेहरामऊ दक्षिणी आदि गांव के स्वास्थ्य केंद्रों पर भी जनआरोग्य मेले में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ।
यह सुविधाएं मिलीं
बुखार समेत मौसमी बीमारियों की जांच, गर्भवती महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण, दवा और सभी पैथोलॉजी की जांच, सैनेटरी नैपकीन वितरण, नसबंदी के लिए पंजीकरण, आंख, क्षय रोग की जांच, परिवार नियोजन के अस्थायी साधन का वितरण।
विज्ञापन

झोलाछाप से बचें गांव वाले
पुवायां। गांव गंगसरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर विधायक चेतराम ने स्वरास्थ्य मेला का उद्घाटन किया। पुवायां सीएचसी के प्रभारी डॉ. मोहम्मद आसिफ ने कहा कि बीमार होने पर झोलाछाप से इलाज न कराएं और पास के सरकारी अस्पताल पहुंचकर परामर्श और दवाएं लें। इस दौरान डॉ. प्रदीप कटियार, डॉ. शांति, विपिन शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें