फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुटार में किशोरी को घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। खुटार इलाके में एक किशोरी को रातभर बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। हालांकि देर शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन

करीब 17 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को बताया कि रविवार रात लगभग 11 बजे वह घर के बाहर बने शौचालय में गई थी। इस बीच घर के सामने रहने वाले एक युवक ने आकर उसके ऊपर तमंचा तान दिया और शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी उसे अपने घर खींच ले गया। आरोपी ने उसे बंधक बनाकर जान से मार देने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया और सुबह चार बजे घर से भगा दिया। धमकी दी कि कहीं भी शिकायत की तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। घर आकर उसने परिवार के लोगों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग पीड़ित को लेकर खुटार थाने आए और नामजद तहरीर दी। इस संबंध में एसओ तेजपाल सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। वह गांव जा रहे हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें