शाहजहांपुर में जीएफ कॉलेज के मैदान पर विजेता टीम को शील्ड देते मनोज यादव। स्रोत: संस्था
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज मैदान पर हुए क्रिकेट मैच में रेनेसां क्रिकेट अकादमी ने शाहजहांपुर किंग की टीम को 115 रनों से करारी शिकस्त दी। अकादमी के अंश तिवारी ने 77 रनों की पारी खेली।
रविवार को हुए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रेनेसां क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 25 ओवर में 169 रन बनाए। अंश तिवारी ने शानदार 77 रनों की पारी खेली, जबकि आयुष ने 18 रन बनाए। शाहजहांपुर किंग की ओर से मोहित ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहजहांपुर किंग की पूरी टीम 54 रन पर आउट हो गई।
अकादमी की ओर से आराध्य तोमर, शौर्य और अंश तिवारी ने दो-दो विकेट लिए। इससे पहले मैच का टॉस मयूर खन्ना ने किया। शानदार प्रदर्शन के लिए अंश तिवारी को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
विजेता और उपविजेता टीमों को शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के कोऑर्डिनेटर डॉ. मनोज यादव और अभय सिंह गुर्जर ने पुरस्कृत किया। आशीष यादव और यश यादव मौजूद रहे।