फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हेल्पलाइन नंबरों को याद रखें...जरूरत पड़ने पर तुरंत पहुंच जाएगी पुलिस

विज्ञापन
शाहजहांपुर में महिला थाने में दोस्त पुलिस कार्यक्रम में शामिल शिशु नारी हॉयर सेकेंडरी स्कूल की - फोटो : रामपुर मथुरा के दुर्गापुर तौल केंद्र पर खड़ी ट्रालियां।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत सोमवार को लाला तेली बजरिया स्थित शिशु नारी हॉयर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने महिला थाने का भ्रमण किया। छात्राओं ने पुलिस के कामकाज करने का तरीका देखा, साथ ही महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी ली।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे पहुंचीं छात्राओं काे महिला थाने की कार्यवाहक प्रभारी सुषमा देवी ने साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी। कहा कि किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक नहीं करें। सोशल मीडिया का प्रयोग भी काफी सतर्कता से करें। अंजान व्यक्ति को अपना मित्र नहीं बनाएं। इसके बाद थाने के अंदर ले गईं।
वहां हेल्पडेस्क के बारे में जानकारी दी। बताया कि थाने पर आने वाली पीड़ित महिला की हेल्पडेस्क पर सुनवाई होती है। फिर ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक उनकी समस्या को सुनकर दूसरे पक्ष को बुलातीं हैं। दोनों पक्षों में सुलह कराकर घर टूटने से बचाने का प्रयास करते हैं। हल नहीं निकलने पर मुकदमा दर्ज कराया जाता है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने सीसीटीएनएस कक्ष व मालखाना के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दीं। बताया कि कोई अपराध होने पर सहन नहीं करें, बल्कि अपनी कक्षाध्यापक व परिवार वालों को अवश्य बताएं। घर से बाहर निकलते समय कोई दिक्कत होने पर हेल्पलाइन नंबर का प्रयोग करें। डायल 112 को हमेशा याद रखें। आठ से दस मिनट में पुलिस मदद करने के लिए पहुंच जाएगी। इस दौरान करीब 30 छात्राएं मौजूद रहीं। इस मौके पर प्रबंधक निम्मी खान, उप प्रबंधक पूनम कुशवाहा, शिक्षिका साक्षी सिंह आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें