फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु महाराज की कीर्तन यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

Fri, 26 Dec 2014 12:02 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर निकाली गई नगर कीर्तन यात्रा में श्रद्धालु उमड़ पड़े। कीर्तन यात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और चाय-नाश्ता कराकर स्वागत किया। इस अवसर पर गुरु ग्रंथ साहिब की फूलों से सजी पालकी के समक्ष श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

नगर कीर्तन यात्रा परंपरागत ढंग से गर्रा फाटक-चारखंभा मार्ग स्थित पंजाब सर्विस स्टेशन से शुरू हुई। यहां गुरु ग्रंथ साहिब को फूलों से सजे चौपहिया वाहन पर विराजमान कराया गया। इसके बाद कीर्तन यात्रा नगर भ्रमण पर चल पड़ी। कीर्तन यात्रा की अगुवाई गुरु गोविंद सिंह सेवा सोसाइटी से जुड़े युवा खालसों ने की। सभी लोग बाइक पर केसरिया झंडे लगाकर चल रहे थे। जत्थेदार हरजीत सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में दशमेश शस्त्र अखाड़ा के सदस्य हैरतअंगेज कारनामे दिखाकर लोगों को आकर्षित कर रहे थे। गुरु महाराज की पालकी के आगे पंच प्यारे और निहंग साहिब थे। युवक-युवतियां कड़ाके की सर्दी के बावजूद नंगे पांव पालकी के आगे सड़क पर झाडू़ लगाकर पानी का छिड़काव कर रहे थे।
कीर्तन यात्रा का चारखंभा, चौक, मंडी मोड़, घंटाघटर, बहादुरगंज, सदर बाजार, गोविंदगंज आदि क्षेत्रों में चाय-नाश्ता कराकर स्वागत किया गया। बाजार में स्वागत द्वार बनाए गए थे। इस दौरान खालसा शिशु शिक्षा सदन और गुरु नानक पाठशाला के बच्चे डांस करते भी लोगों को आकर्षित कर रहे थे। कीर्तन यात्रा का समापन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में देर रात हुआ। समापन पर सैकड़ों लोगों ने लंगर छका। आयोजन में गुरुद्वारा प्रधान कमलेश कौर माटा, महासचिव हरभजन सिंह दुआ, जुझार सिंह मोगा, अवतार सिंह मोगा, दिलीप सिंह, रामसिंह गांधी, जसपाल सिंह, सतनाम कौर, राजेंदर कौर, हरजीत कौर, राजू बग्गा, महेंद्र सिंह, निरंकार सिंह, जवाहर सिंह, बिट्टू बजाज, जगजीत सिंह, रघुवीर कौर, सिमरजीत कौर आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें