फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब नवाज के जलसे में उमड़ी भारी भीड़

Mon, 02 Mar 2015 11:29 PM IST
तिलहर (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के इंटर कालेज मैदान पर जश्न-ए-गरीब नवाज हुआ। इसमें पूरी रात कव्वाली और तकरीर हुई। जलसे में अजमेर शरीफ से आए गद्दीनशीन हाजी पीर सैयद अहमद अली खादिम हुजूर गरीब नवाज चिश्ती नियाजी का भव्य स्वागत हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद कव्वाली हुई। मुंबई के जानू सलीम पेंटर एंड पार्टी, वसीम, शमीम वारसी और तराना परवीन एंड पार्टी ने कलाम सुनाएं। विनीत रस्तोगी,  विशनचंद्र रस्तोगी, अजय वर्मा, सतीश श्रीवास्तव, काशीनाथ यादव, वेदप्रकाश पांडे, अरूण बाथम, विजय वर्मा आदि ने गद्दीनशीन को चांदी का मुकुट, पगड़ी और 51 किलो की माला पहनाई। लंगर में भी भारी भीड़ उमड़ी। राजा नंदा, श्यामकिशोर चौहान, गुरप्रीत सिंह, नरेश वर्मा, विमलेश गुप्ता, रामपाल राठौर, रामवीर सिंह, जंगबहादुर सिंह, नबी खां सहित तमाम लोगों का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों ने पुलिस पर असहयोग का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें