फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौष पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

Tue, 06 Jan 2015 12:27 AM IST
मिर्जापुर, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
माघ मेला रामनगरिया ढाईघाट में सोमवार को प्रथम पर्व पौष पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुरोहितों और साधू-संतों को दान दिया। मेले का अगला पर्व मकर संक्रांति 15 जनवरी को है।
विज्ञापन

भोर की किरण फूटने से पहले गंगातट पर साधू-संतों और श्रद्धालुओं नेे हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ शुरू हुआ गंगा स्नान का क्रम दोपहर बाद तक चलता रहा। पौष पूर्णिमा से गंगातट पर कल्पवास करने के लिए हजारों श्रद्धालु और साधू संत विभिन्न वाहनों से गंगातट पर पहुंचने से आज ही मेला लगभग तीन किलो मीटर क्षेत्र फैल गया है।
मेले में वास्तविक रौनक पौष पूर्णिमा से ही शुरू हुई है। गंगा स्नान के बाद जगह जगह भजन कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों से मेला पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के मेले का उद्घाटन करने आने के कारण मेले की सड़कों पर पानी का छिड़काव भी किया गया। जिससे वाहन नहीं फंसेे।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष नीतू ने मेले का किया उद्घाटन
मिर्जापुर। पौष पूर्णिमा पर्व पर जिला पंचायत अध्यक्ष नीतू सिंह ने सपा नेता उपेन्द्रपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य आयुष प्रताप सिंह विभू, प्रेमवीर सिंह चंदेल, नीरज मिश्र व एएमए पीके सक्सेना के साथ मेला प्रवेश द्वार पर गंगा मइया की पूजा अर्चना कर फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। गंगा पूजन पुरोहित पंडित गंगाप्रसाद औदीच्य ने करवाया।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने मेले में सफाई और सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले के अफसरों से वार्ता कर सुधारने को कहा। इससे पहले मेला इंचार्ज तुलसीराम, शंकरशरण गुप्ता, महेंद्र प्रसाद, प्रशांत गुप्ता, सनोज वर्मा, रामनिवास कुशवाह आदि ने बैंड बाजे के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें