उत्सव मैरिज लॉन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास नैमिष पीठ के स्वामी डॉ. केशवानंद महाराज ने कहा कि जीवन में विपत्ति आने पर ईश्वर का स्मरण करना चाहिए। ईश्वर भक्तों की पुकार पर दया बनकर बरसते हैं और पल भर में सारे दुखाें का हर लेते हैं।
डॉ. केशवानंद ने कहा कि जीव जब अपना सब कुछ प्रभु को समर्पित कर देता है, तो प्रभु उसे अपनी भक्ति प्रदान करते हैं। इस दौरान उन्होंने प्रभु राम के जीवन का सार समझाते हुए श्रोताओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की सीख दी। आयोजन में राजीव दीक्षित, राजीव त्रिवेदी, डीके सक्सेना, अवधेश रस्तोगी, अर्जुन लाल द्विवेदी आदि का योगदान रहा।