फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदि गुरु लालाजी महाराज के जन्मदिन पर जुटे साधक

Tue, 03 Feb 2015 11:51 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री रामचंद्र मिशन के आदि गुरुलाला जी महाराज का 143वां जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाया गया। देश-विदेश के सैकड़ों अनुयायियों ने ध्यान-साधना कर आध्यात्मिक उन्नति की कामना की तथा महात्मा रामचंद्र महाराज की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर गुरुसत्ता को प्रणाम किया।
विज्ञापन

मिश्रीपुर स्थितआश्रम सोमवार से ही श्रद्धा एवं भक्ति से परिपूर्ण नजर आ था। जन्मोत्सव का शुभारंभ महात्मा रामचंद्र महाराज के पुत्र एवं केंद्र प्रभारी सर्वेश चंद्रा ने लालाजी महाराज एवं बाबूजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण किया। बाद में सभी अभ्यासियों ने ध्यान कर मानव कल्याण व विश्व बंधुत्व की कामना की।
इस मौके पर केंद्र प्रभारी चन्द्रा ने लालाजी महाराज के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा: लाला जी महाराज ने गृहस्थ जीवन में रहकर ईश्वर प्राप्ति का सहज मार्ग में रास्ता खोजा और उसका प्रचार-प्रसार किया। आज विश्व के 120 से अधिक देशों में सहज मार्ग साधना पद्धति से जुड़कर लाखों लोग आध्यात्मिक लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर ‘अंतर्मन में खोजो’ विषय पर गुरुदेव पी राजगोपालाचारी की वार्ता को रवींद्र सिन्हा के द्वारा प्रस्तुत किया गया। दिनेश अग्निहोत्री, आरएस मिश्रा, हर्षवर्धन अग्रवाल, जय प्रकाश नारायन सियाराम आदि ने भी विचार रखे। गरिमा, सुधा, आस्था, कविता अग्रवाल, रूचि आदि ने गीत प्रस्तुत किये। संचालन जेपीएन मिश्रा ने किया।
आयोजन में अमिता चंद्रा, कविता अग्रवाल, भूमित्र सिंह, एनपी सिंह, संजीव मिश्रा आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम में माधो गोपाल अग्रवाल, राजगोपाल अग्रवाल, श्रीगोपाल अग्रवाल, शशिकांत श्रीवास्तव आदि अभ्यासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें