फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंतरिक सत्संग समारोह आज से, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बाबा विश्वनाथ यात्री निवास में बृहस्पतिवार से शुरू होने वाले अखिल भारतीय आंतरिक सत्संग समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं सत्संग में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला एक दिन पहले ही शुरू हो गया। बुधवार देर शाम तक सैकड़ों महिलाएं-पुरुष परिवार के साथ सत्संग स्थल पर डेरा डाल चुके थे। आयोजकों ने भी आए हुए लोगों के लिए आवासीय व्यवस्था आवंटित कर निशुल्क भोजन की व्यवस्था शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सत्संग के लिए यात्री निवास प्रांगण में विशाल पंडाल सजाया गया है। मुख्य व्यवस्थापक रघुवर दयाल अग्रवाल और श्याम मोहन टंडन ने बताया कि आने वाले सत्संगियों को यात्री निवास तक लाने के लिए बुधवार से रेलवे स्टेशन से वाहन सुविधा शुरू कर दी गई है।
व्यवस्थापक द्वय ने बताया कि मुख्य सत्संग का प्रथम सत्र बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे शुरू होगा। ध्यान साधना के बाद टूंडला वाले गृहस्थ संत प्रभु दयाल शर्मा और कृष्ण कांत शर्मा के प्रवचन होंगे। द्वितीय सत्र देर शाम लगभग सात बजे शुरू होगा। सत्संग स्थल पर नेत्र सर्जन डॉ. मनमोहन लाल गुप्ता, ईएनटी सर्जन डॉ. पूनम गुप्ता और होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. गौरव कौशल को मेडिकल कैंप की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो सत्संगी भाई-बहनों की निशुल्क सेवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें