फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण कर निकाह कराने का मामला: हिंदू संगठनों ने कोतवाली का घेराव कर किया हंगामा

Thu, 19 Sep 2019 02:35 AM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

शाहजहांपुर के तिलहर में लड़की को ढूंढने और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित परिवार  के लोगों के साथ गुरुवार को हिंदू संगठनों और महिलाओं ने थाने का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामे के मद्देनजर सर्किल के सभी थानों के फोर्स को बुला लिया गया। 

विज्ञापन


दोपहर बाद पहुंची एएसपी ग्रामीण अपर्णा गौतम ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारी शाम को 24 घंटे का अल्टीमेटम देकर वापस हो गए लेकिन परिवार के लोग थाने के पास बैनर लगाए डटे हुए हैं।

गौरतलब है कि नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक की लड़की मंगलवार की रात अपने पड़ोस में रहने वाली दोस्त साहिबा के घर गई थी लेकिन लौटी नहीं। 

पिता का आरोप है कि साहिबा उसके पति और उसके परिजनों ने लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर दिए जाने की बात कहकर उन्हें घर से भगा दिया। लड़की के पिता की तहरीर पर साहिबा सहित पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर दी गई। इस मामले में बुधवार को धरना प्रदर्शन समाप्त होने के बाद भी परिजन कोतवाली के बाहर धरने पर बैठे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें