फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बारिश से मिली राहत, तापमान में आई गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सुबह से उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। दोपहर में हुई बारिश से लोगों को राहत मिली। मौसम भी सुहाना हो गया। सोमवार रात लोधीपुर क्षेत्र में 24 मिमी से अधिक बारिश हुई लेकिन शहर में बूंदाबांदी भी नहीं हुई। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक बादल छाए हुए हैं। बारिश के फिर से आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को 12 मिमी बारिश हुई। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट आई।
उन्होंने बताया कि वायुदाब तीन मिलीबार बढ़ा हुआ है। पछुआ हवा चल रही है। आर्द्रता 100 फीसदी होने से वातावरण में नमी बनी हुई है। शाम को उमस फिर से बढ़ गई है। रात से लेकर सुबह तक बारिश होने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें