फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : पुवायां और निगोही तक फिर दौड़ने लगीं ई-बसें

विज्ञापन
शाहजहांपुर में संचालित ई-बस।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में एक बार फिर ई-बसों का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। पुवायां और निगोही मार्ग पर बसाें के चलने से होली पर यात्रियों को लाभ मिलेगा। पुवायां विधायक चेतराम और एमएलसी डॉ.सुधीर गुप्ता ने प्रमुख सचिव, मंडलायुक्त व डीएम को इस संबंध में पत्र भेजा था।
विज्ञापन

21 नवंबर को ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित ई-बसों को सिटी बस सेवा के प्रबंध निदेशक के आदेश पर बंद कर दिया गया था। इसके बाद शहर के अंदर ही बसों का संचालन शुरू किया गया। नगर में बसें चलने से राजस्व निकलना मुश्किल हो गया था। इसके चलते ई-बसों की आय में गिरावट हो गई थी। दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों में बस सेवा बंद होने से यात्रियों को दुश्वारियां भी आईं। इसकी वजह से लोगों को फिर डग्गामार वाहनों का सफर करना पड़ा।
बसों का संचालन शुरू कराने के लिए पुवायां विधायक चेतराम ने डीएम और सिटी बस सेवा के प्रबंध निदेशक से पत्राचार किया था। इसके बाद बोर्ड की बैठक में निर्णय लेते हुए ग्रामीण इलाकों में ई-बस सेवा को शुरू कर दिया। पहले चरण में पुवायां में आठ और निगोही में चार बसें चलाई गई। इन बसों के चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी, साथ ही ई-बस सेवा का राजस्व भी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

ई-बस सेवा के प्रभारी हुमायूं लारी ने बताया कि अन्य क्षेत्रों के लिए उच्च अफसरों से जो आदेश आएंगे। वैसे ही बसों का संचालन किया जाएगा।

नगर में चलेंगी आठ बसें
वर्ष 2022 में नगर निगम क्षेत्र में ई-बस सेवा की शुरुआत पांच बसों के साथ हुई थी। इसके बाद शासन की ओर से 20 बसें और मिल गईं। कुल 25 ई-बसों का संचालन होने लगा। वर्तमान में पांच बसें खराब हैं। 20 बसें ही संचालित हो पा रही है। 12 बसों को ग्रामीण इलाकों में संचालित किया जा रहा है। शेष आठ बसें नगरीय क्षेत्र में संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें