फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पटरी से उतरी यातायात व्यवस्था...सड़कों पर रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
रोडवेज बस अड्डे पर दोपहर में जाम में फंसी सीओ की गाड़ी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। होली के लिए खरीदारी करने वालों की भीड़ उमड़ते ही शहर की यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई। सदर बाजार, लाल इमली के पास वाहन रेंगते रहे। इसके चलते खरीदारी करने आए लोगों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को सदर बाजार से बहादुरगंज जाने वाले मार्ग पर लोग सबसे ज्यादा परेशान रहे। दोपहर में ई-रिक्शों के संकरे मार्ग पर पहुंचने के चलते जाम लग गया। ई-रिक्शों व कारों को रोकने के लिए होमगार्ड तैनात किए गए थे, जो नाकाफी साबित हुए।
दूसरी ओर रोडवेज बस अड्डे पर दोपहर बाद करीब एक बजे रोडवेज बसों की वजह से जाम लग गया। इस बीच पुलिस लाइन से निकले सीओ की गाड़ी भी फंस गई। कुछ देर के लिए एंबुलेंस भी जाम के चलते रुक गई। इस बीच टीएसआई विनय पांडेय ने पहुंचकर किसी तरह जाम को खुलवाया।
विज्ञापन

शाम होते ही जाम की स्थिति और ज्यादा खराब हो गई। लाल इमली चौराहा, घंटाघर, चौक समेत कई जगहों पर लोगों को जाम से जूझना पड़ गया। वाहनों के रेंगने के चलते खरीदारी करने आए लोग परेशान रहे।

होली को देखते हुए बाजाराें में यातायात पुलिस की ड्यूटी लगी है। भीड़ ज्यादा उमड़ रही है। व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सारी तैयारियां की गई है।
-संजय कुमार, सीओ यातायात

रोडवेज बस अड्डे पर दोपहर में जाम में फंसी सीओ की गाड़ी। संवाद

रोडवेज बस अड्डे पर दोपहर में जाम में फंसी सीओ की गाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें