फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलायंस थर्मल पॉवर का गेट बंदकर किया प्रदर्शन

Fri, 21 Aug 2015 08:53 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी संस्था (आस) की ओर से 24 घंटे बिजली सप्लाई की मांग को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन के तहत शुक्रवार को रिलायंस के रोजा पॉवर प्लांट के मेन गेट को बंद करके धरना प्रदर्शन किया गया। आस कार्यकर्ताओं ने बिजली दिलाए जाने और रिलायंस कंपनी के खिलाफ नारे भी लगाए। साथ ही काले गुब्बारे हवा में छोड़कर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर एपी श्रीवास्तव ने संस्था के पदाधिकारियों से ज्ञापन लिया।
विज्ञापन

आस का धरना प्रस्तावित होने की वजह से पुलिस और प्रशासन के अधिकारी वहां पर पहले से मौजूद थे। आस कार्यकर्ताओं ने गेट पर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन वाला बैनर मेन गेट पर लगा दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश भी की। प्रदेश अध्यक्ष विशेश्वर नाथ हांडा ने कहा कि धरना-प्रदर्शनों के बाद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कहा कि दो सितंबर को विधानसभा के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद सुनवाई नहीं हुई तो 16 सितंबर को विधान सभा के समक्ष आत्मदाह कर लेंगे। प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश महामंत्री रामनरेश रस्तोगी, सुमित त्रिपाठी, फजल खां, उस्मान खां, रईस, धीरेंद्र त्यागी, गेंदनलाल, विनय शर्मा, अजय राणा, सत्येेंद्र जोशी, विकास, अमन, इशहाक रजा कादरी, राजीव सिंह, महेश राठौर, बाबू खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें