फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नियमित अभ्यास करने से ध्यान व आने वाले दिन हो जाते हैं बेहतर

विज्ञापन
श्री रामचंद्र मिशन में वसंतोत्सव के दूसरे चरण में पुस्तक का विमोचन करते कमलेश डी पटेल दाजी। स्र - फोटो : kathua news
विज्ञापन
शाहजहांपुर। श्रीरामचंद्र मिशन में वसंतोत्सव के दूसरे चरण का सोमवार को शुभारंभ हो गया। समारोह शांति, श्रद्धा और साधना का संगम बन गया। देश-विदेश से आए हजारों अभ्यासियों ने गुरु सत्ता को प्रणाम किया। मिशन के अध्यक्ष कमलेश डी पटेल दाजी ने कहा कि नियमित अभ्यास करने से ध्यान और उसके बाद आने वाला दिन, दोनोंं ही बेहतर हो जाते हैंं।
विज्ञापन

मिशन के अध्यक्ष व हार्टफुलनेस मेडिटेशन के वैश्विक मार्गदर्शक ‘दाजी’ ने सुबह सामूहिक ध्यान साधना कराई। हजारों अभ्यासियों ने एकात्म भाव से ध्यानकर मानव कल्याण और विश्व शांति की मंगल कामना की। दाजी ने कहा कि सहज मार्ग साधना पद्धति और हार्टफुलनेस मेडिटेशन की सुुबह की ध्यान पद्धति वास्तव में उद्देश्य के सााथ एक दैनिक मुलाकात है।
प्राणाहुति हृदय में प्रवेश करने पर केवल मन को शांंत ही नहींं करती, बल्कि यह आंंतरिक दिशा को बदल देती है। जो व्यक्ति वास्तव में खुुले दिल का है, उसे प्रेरित होने के लिए कारण गढ़ने की आवश्यकता नहींं होती। प्रेरणा अस्तित्व के तर्क के सााथ एक संक्षिप्त मुलाकात से उत्पन्न होती है। दाजी ने लालाजी महाराज व बाबूजी महाराज की प्रतिमाओं को अभ्यासियों को वितरित किया। साथ ही एक संदेश पुस्तक का विमोचन भी किया।
विज्ञापन

सायंकालीन ध्यान सत्र में दाजी ने साधकों को ध्यान कराया। इससे वातावरण और अधिक आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो उठा। आयोजन में कान्हा आश्रम प्रबंधक विनीत राणावत, सर्वेश चंद्रा, माधो गोपाल अग्रवाल, एके गर्ग, गोपाल अग्रवाल, सुयश सिन्हा, ममता सिंह, राज गोपाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें