फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्रवेश के लिए आज से कर सकेंगे पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2026-27 में विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथियां बढ़ा दी हैं। छात्र नामांकन कम होने के चलते विश्वविद्यालय ने प्रवेश प्रक्रिया की तिथियां विस्तारित की हैं। विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए संशोधित प्रवेश कार्यक्रम जारी किया गया है।
विज्ञापन

प्रवेश समन्वयक प्रो. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि विद्यार्थी 15 अगस्त से विश्वविद्यालय पोर्टल पर 200 रुपये पंजीकरण शुल्क जमा कर आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 18 अगस्त है। आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी 19 अगस्त तक संबंधित महाविद्यालय में जमा करनी होगी। समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण में सुधार के लिए 18 और 19 अगस्त निर्धारित किए गए हैं। सुधार के बाद फॉर्म की हार्ड कॉपी विश्वविद्यालय परिसर या संबद्ध महाविद्यालय में 20 अगस्त तक जमा की जा सकेगी। वहीं निर्धारित शुल्क जमा कर प्रवेश सुनिश्चित कराने की अंतिम तिथि 24 अगस्त है। उन्होंने विद्यार्थियों से सभी प्रक्रिया निर्धारित समय में पूरी करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें