फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: उम्मीद पोर्टल पर छह जून तक कर लें वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भारत सरकार के उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों को छह जून तक पंजीकृत कराया जा सकता है। निर्धारित समय अवधि में संपत्तियों का ऑनलाइन पंजीकरण नहीं होने पर भविष्य में दुश्वारियों से जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन

ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष इकबाल हुसैन उर्फ फूलमियां ने मुतवल्लियों से कहा है कि वे छह जून से पूर्व अपनी वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण करा लें, ताकि वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा और विधि सम्मत व्यवस्था कायम रह सके। किसी को दिक्कत होने पर मदरसा नुरुल हुदा बिजलीपुरा में बनी हेल्पडेस्क पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अब भी कई वक्फ संपत्तियां तकनीकी कारणों, आवश्यक दस्तावेजों की कमी व जानकारी के अभाव में पंजीकृत नहीं हो सकी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें