फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी न होने पर अंतिम संस्कार से इन्कार, लगाया जाम

विज्ञापन
खुदागंज में जाम लगाने वालों को समझाती सीओ तिलहर। संवाद
विज्ञापन
खुदागंज (शाहजहांपुर)। दतेली गांव निवासी बाइक सवार 55 वर्षीय बुधपाल और उनके पांच वर्षीय पोते आस्तिक की मौत के दूसरे दिन रविवार को ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजन भड़क उठे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ निगोही मोड़ पर सवा तीन घंटे तक सड़क जाम रखी। उन्हें समझाकर किसी तरह जाम खुलवाया गया, लेकिन सभी तीन किमी आगे सड़क पर फिर बैठ गए। उन्होंने ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी होने पर ही जाम खोलने व शवों का अंतिम संस्कार करने की बात कही।
विज्ञापन

शनिवार रात दादा-पोते की मीरानपुर कटरा-बीसलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सब्जी मंडी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मौत हो गई थी। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गया था। रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों ने शव को रखकर निगोही मोड़ पर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
परिजनों ने कहा कि जब तक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक पकड़ा नहीं जाता, शवों का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। सूचना पर सीओ तिलहर इशिका सिंह ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने उनकी एक नहीं सुनी। बाद में सवा तीन घंटे बाद जाम खोल दिया गया और सभी लोग तीन किलोमीटर दूर गांव खोठा खेतल पहुंचे।
विज्ञापन

वहां एंबुलेंस को सड़क पर खड़ा कर फिर जाम लगा दिया गया। इस दौरान परिजनों की पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने परिजनों की वीडियो बनाई तो परिजनों ने भी पुलिस की वीडियो बनाना शुरू कर दी।
पूर्व विधायक राजेश यादव, जिला पंचायत सदस्य जगदीश प्रसाद गंगवार, राजेश सिंह चौहान ने मौके पर पहुंचकर थाना प्रभारी राकेश कुमार मौर्य से चालक को ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित पकड़कर कार्रवाई करने की मांग की। रात साढ़े आठ बजे तक जाम लगा हुआ था। सीओ तिलहर इशिका सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

खुदागंज में जाम लगाने वालों को समझाती सीओ तिलहर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें