फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मोबाइल का स्क्रीन टाइम कम करें, चिड़चिड़ेपन से मिलेगा छुटकारा

विज्ञापन
गुरुनानक पाठशाला कन्या हाईस्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता कार्यक्रम में उप​स्थित अति​थ
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लंबे समय तक स्क्रीन देखने से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। लगातार अधिक स्क्रीन टाइम से चिड़चिड़ापन, सिरदर्द और एकाग्रता में कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए मोबाइल इस्तेमाल करने का समय पहले से निर्धारित कर लेना चाहिए। कम समय में उपयोगी और अच्छी सामग्री देखने को प्राथमिकता दें। यह बात स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ डॉ.आसिफ ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

गुरुनानक पाठशाला कन्या हाईस्कूल में हुए कार्यक्रम में डॉ.आसिफ ने कहा कि छात्राओं को मोबाइल के बजाय खेलकूद, किताबें पढ़ने और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के लिए भी समय देना चाहिए। इससे स्क्रीन टाइम को नियंत्रित करने के साथ दिनचर्या को संतुलित रखने में मदद मिलेगी।
उन्हाेंने कहा कि वर्तमान समय में लगातार बारिश हो रही है। मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं। मच्छरजनित और जलजनित रोग होने की आशंका रहती है। ऐसे में बाहरी खान-पान से बचें, साथ ही पानी को उबालकर ठंडा करने के बाद ही पीएं। उन्होंने स्वच्छता अपनाने पर भी जोर दिया। कहा कि आसपास के वातावरण में स्वच्छता होने से बीमार होने का खतरा नहीं रहता है।
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण लगवाने पर जोर दिया। कहा कि स्वास्थ्य विभाग काली खांसी, दिमागी बुखार, खसरा-रुबेला, गलाघोंटू आदि रोगों से बचाने के लिए टीका लगाता है। एक टीका कई तरह के रोगों से सुरक्षा करता है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी जावेद सिद्दीकी समेत 39 छात्राएं मौजूद रहीं। आभार वरिष्ठ शिक्षिका पूनम शर्मा ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें