फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल में रेड रोज कांट का दबदबा

Fri, 30 Oct 2015 10:32 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला वॉलीबाल संघ के तत्वावधान में जिला स्तरीय वॉलीबाल चैंपियनशिप ओसीएफ मैदान में शुरू हो गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन ओसीएफ के अस्थाई कार्यभार अधिकारी के सत्यनारायण ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

चैंपियनशिप का पहला मैच रेड रोज कांट और ओसीएफ क्लब के बीच खेला गया। यह रोमांचक मुकाबला रेड रोज कांट ने 29-27 और 25-23 अपने नाम किया। दूसरा मैच पुलिस लाइंस और स्टार क्लब भटपुरा के बीच हुआ, जिसमें पुलिस लाइंस ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 26-24 और 25-09 से जीत दर्ज की। तीसरा मुकाबला एनईआर और हथौड़ा स्टेडियम के बीच हुआ, जिसमें एनईआर 25-19 और 25-21 से विजयी रहा। शुक्रवार का अंतिम मैच रेड रोज कांट और चांद क्लब महमंदपुर के बीच हुआ। यह मुकाबला भी कांट ने 25-15, 25-15 से अपने नाम करके चैंपियनशिप जीतने की दिशा में कदम बढ़ाया।
रेफरी की भूमिका मो. मुजहर, अवधेश सचान और रविंदर ने निभा। शनिवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे। आरपी सक्सेना और एचसी तिवारी के संचालन में हुए उद्घाटन समारोह में ओसीएफ के अपर महाप्रबंधक सुकुमार रथ, स्पोर्ट्स ऑफीसर सौरभ सिंह समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। क्रीड़ा सचिव सीपी यादव ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें