फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ईसीसीई एजुकेटर में रेंडम प्रक्रिया के तहत होगी भर्ती, तैयारियां हुईं तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई (प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा) एजुकेटर के 160 पदाें पर भर्ती के लिए फिर से प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत तय पदाें के तीन गुने आवेदक बुलाए जाएंगे। उसके बाद जिला स्तरीय अफसराें की निगरानी में प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व में 168 पदों पर ईसीसीई एजुकेटर भर्ती प्रक्रिया हंगामे की भेंट चढ़कर निरस्त हो गई थी। ऐसे में अब 160 पदों पर भर्ती को लेकर पूरी सावधानी बरती जा रही है। भर्ती के लिए लगभग 3500 आवेदन आए थे। भर्ती को लेकर डीएम से मार्गदर्शन मांगा गया। डीएम कार्यालय से फाइल आने के बाद अब सीडीओ के पास फाइल भेजी गई है।
अधिकारियाें के अनुसार, ईसीसीई एजुकेटर भर्ती को रेंडम प्रक्रिया के तहत कराया जाएगा। इसमें साक्षात्कार के साथ ही लिखित परीक्षा भी हो सकती है। हालांकि यह जिला स्तरीय छह सदस्यीय कमेटी तय करेगी। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि ईसीसीई एजुकेटर की भर्ती को लेकर पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। रेंडम प्रक्रिया के तहत ही भर्ती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें