फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कक्षा एक से पांच तक श्लोक गायन में आयुष बने विजेता

विज्ञापन
जीआईसी में कार्यक्रम के दौरान पु​स्तिका का ​विमोचन करते डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह। स्रोत: सूचन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिलास्तरीय श्रीमद्भागवत गीता आधारित प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में किया गया। कक्षा एक से पांच तक श्लोक गायन में आयुष ने बाजी मारी। अन्य श्रेणियों के प्रतिभागियों को भी डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

डीएम ने विद्यार्थियों की सुरक्षा व उनकी पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को आरएफआईडी युक्त आईडी कार्ड जारी किए जाने की घोषणा की। उन्होंने पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज की वार्षिक पत्रिका जागृति वर्ष 2025-26 का विमोचन भी किया।
श्रीमद्भागवत गीता प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के विजेताओं के अतिरिक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को डीएम ने पृथक से एक हजार प्रोत्साहन राशि दिए जाने की घोषणा भी की। कक्षा एक से पांच तक श्लोक गायन में गुरुकुल, रुद्रपुर के आयुष प्रथम, राधा माधव विद्यापीठ की दृष्ना मैथिल द्वितीय, फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल के आरंभ मिश्रा तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

कक्षा छह से आठ वर्ग में देवांशी, पारी, कुंज गुप्ता की टीम प्रथम रही। ग्रीन वैली कॉन्वेंट स्कूल की विधि गुप्ता, सिद्धार्थ त्रिवेदी व मोहम्मद ताबिश की टीम द्वितीय रही। आयुष, शिवांजय व अनन्या की टीम तृतीय स्थान पर रही। कक्षा नौ से 12 की निबंध प्रतियोगिता में पंखुरी शुक्ला व दृष्टि पाल प्रथम रहीं।
विज्ञापन

प्रेमशंकर सक्सेना के संचालन में हुए कार्यक्रम में डीआईओएस हरिवंश कुमार, प्रधानाचार्य अनिल कुमार, डॉ. फैयाज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें