फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रिकवरी एजेंट को बंधक बनाकर पीटा, एक लाख 20 हजार की लूट का आरोप

Tue, 09 Jan 2024 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला चौक आला खां निवासी भीम प्रकाश गौतम की बंधक बनाकर पिटाई की गई। आरोप है कि उनके जनसेवा केंद्र से एक लाख 20 हजार रुपये की लूट कर ली। पीड़ित ने एसपी की अनुपस्थिति में सीओ सिटी को प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन

भीम प्रकाश गौतम ने पत्र में बताया कि रविवार की रात वह बरेली मोड़ पर खड़ा था। तभी बीबीजई हद्दफ निवासी युवक ने फोनकर जातिसूचक गालियां दी। विरोध करने पर रास्ते में आरोपी ने अपने साथियों के साथ पकड़ लिया और मारते हुए भीम प्रकाश के जनसेवा केंद्र पर ले गए। जहां सीसीटीवी कैमरों को बंद करने के बाद बंधक बनाकर पिटाई की गई। इस बीच एक लाख 20 हजार रुपये लूटकर भाग गए। उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने जांच कराने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें