फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दो फेज पर ट्रांसफॉर्मर चलते मिलने पर लाइनमैन को बर्खास्त करने की संस्तुति

विज्ञापन
जलालाबाद में ट्रांसफाॅर्मर का निरीक्षण करते एसई अनुज प्रताप सिंह। स्रोत: स्वयं - फोटो : मनीष शर्मा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भीषण गर्मी में बिजली की व्यवस्था को परखने के लिए अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह ने जलालाबाद डिवीजन का निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्थानों पर गड़बड़ी मिली। लापरवाही मिलने पर उन्होंने दिबियापुर के लाइनमैन धर्मवीर को बर्खास्त करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

एसई ने पाया कि जलालाबाद क्षेत्र के ट्रांसफॉर्मर ज्यादा जल रहे हैं। मंगलवार की सुबह वह जलालाबाद पहुंच गए। उन्होंने मदनापुर टाउन एरिया में 250 केवीए के ट्रांसफॉर्मर को देखा तो जिसका लोड सामान्य नहीं मिला। इसे सही कराया गया। इसी तरह जलालाबाद के रुस्तमपुर में 100 केवीए के ट्रांसफॉर्मर पर लोड बैलेसिंग फ्यूज सेट सही नहीं लगे थे।
मिर्जापुर में 250 केवीए के ट्रांसफॉर्मर की जांच की। दिबियापुर में तीन फेस के बजाय दो फेस पर ट्रांसफॉर्मर चलते मिला। इससे ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त होने की आशंका रहती है। एसई के अनुसार, लापरवाही पाए आने पर लाइनमैन धर्मवीर को बर्खास्त करने की संस्तुति की है। इसके अलावा सौ केवीए फ्यूज बॉक्स में ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त मिला। ट्रांसफॉर्मर की बॉडी फूली हुई मिली, जो पुराने होने का इशारा थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने लगभग 50 ट्रांसफॉर्मरों की जांच कर व्यवस्था में सुधार कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें