कुर्रियाकलां में शीतला माता मंदिर पर सुंदर कांड पाठ में शामिल श्रद्धालु। स्रोत: जागरूक पाठक
कुर्रियाकलां। खेड़ा स्थित शीतला माता मंदिर पर शनिवार को बागेश्वर धाम सुंदरकांड परिवार की ओर से संगीतमय सुंदरकांड पाठ हुआ। बाला जी का दरबार सजाकर चौपाइयों का पाठ किया गया। समापन पर ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। आयोजक डॉ. प्रमोद कुमार ने विधायक का पटुका पहनाकर स्वागत किया। सरोज पांडेय उर्फ डब्बू ने प्रसाद वितरित किया। संवाद
श्रीमद्भागवत कथा में सुनाई पूतना वध की कथा
कुर्रिया कलां। महादेव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शनिवार को व्यास अनिल मिश्रा ने पूतना वध की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि कंस के भेजने पर पूतना ने बाल कृष्ण को विषैला दूध पिलाने की कोशिश की, लेकिन कृष्ण ने उसके प्राण हर लिए। कथा में अमित अवस्थी, शेखर अग्निहोत्री, आदेश शुक्ला, मुकेश अग्निहोत्री समेत कई लोग मौजूद रहे। संवाद
भागवत कथा में भजनों पर झूमे श्रद्धालु
शाहजहांपुर। उस्मान बाग चौकी स्थित श्री रुद्र बालाजी धाम में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास आचार्य पं. अंकुर शुक्ल ने सुखदेव आगमन, राजा परीक्षित के अनशन व्रत, सृष्टि वर्णन और वराह अवतार के प्रसंग सुनाए। भजनों के दौरान श्रद्धालु तालियां बजाकर झूमते रहे। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। संवाद
कुर्रियाकलां में शीतला माता मंदिर पर सुंदर कांड पाठ में शामिल श्रद्धालु। स्रोत: जागरूक पाठक
कुर्रियाकलां में शीतला माता मंदिर पर सुंदर कांड पाठ में शामिल श्रद्धालु। स्रोत: जागरूक पाठक