फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों का समय हो वास्तविक निस्तारण

Wed, 19 Aug 2015 12:15 AM IST
तिलहर।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम शुभ्रा सक्सेना ने तहसील व जिला स्तरीय अधिकारियों के पेंच कसते हुए तहसील दिवस में आने वाले फरियादियों की शिकायत का निस्तारण समय से वास्तविक रूप से करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दूर दराज से आने वाले फरियादियों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए निस्तारण को वरीयता दें। मंगलवार को तहसील दिवस में 170 फरियादी अपनी शिकायतें लेकर डीएम के दरबार में पहुंचे। इसमें चार शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
तहसील दिवस में गांव दोषपुर हवेली उर्फ वलेमा विकास खंड तिलहर निवासी रामप्रकाश वर्मा, सोनपाल व रामकुमार ने वोटर लिस्ट में लगभग 38 मतदाताओं को नव सृजित ग्राम पंचायत नवदिया धूसर के स्थान पर सरेली में जोड़ने तथा पचास के अधिक मतदाताओं के नाम गायब कर देने की शिकायत की गई तथा बीएलओ द्वारा अनेक मतदाताओं के नाम दर्ज न करने का आरोप लगाया गया। डीएम ने इसकी जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

तिलहर के गांव ढकिया तिवारी के केशव सिंह पुत्र हरनाम सिंह ने गांव के लेखपाल पर सुविधा शुल्क लेकर राहत चेक की सूची बनाने तथा उसमें पचास मृतकों के नाम भी शामिल होने का आरोप लगाया। डीएम ने एसडीएम को जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिये।
नगर के मोहल्ला इमली निवासी सरस्वती पत्नी राकेश सिंह राठौर ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों पर उसके घर के निकट कचरा व गंदगी फैलाने तथा प्रतिरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।
जिस पर डीएम ने थाना प्रभारी को प्रेषित कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिये। इस दौरान सीडीओ पुलकित खरे, पुलिस कप्तान बबलू कुमार, एडीएम ई एमएन उपाध्याय एसीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल, एक्सईएन हाईडिल  नरेश पाल सिंह, डीआईओएस कमलाकर पांडेय, एसडीएम विजय शंकर दुबे, सीओ विजय शंकर मिश्रा आदि मौजूद रहे।

सदर तहसील में चार शिकायतें हुईं निस्तारित
शाहजहांपुर। सदर तहसील के सभागार में तहसील दिवस के मौके पर एसडीएम एपी श्रीवास्तव ने विभिन्न स्थानों से आए फरियादियों की 65 शिकायतों और समस्याओं की सुनवाई करके उन्हें रजिस्टर पर दर्ज कराया। इस मौके पर उन्होंने जमीन पर कब्जों से जुड़े राजस्व विभाग के चार मामले निस्तारित करा दिए।
एसडीएम श्रीवास्तव ने बताया कि तहसील दिवस के शेष प्रकरण संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करके उनका एक सप्ताह में निस्तारण कराने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर तहसीलदार ओंकार नाथ वर्मा और अन्य कई विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

तहसील दिवस में आई 50 शिकायतें
पुवायां। मंगलवार को एसडीएम लालबहादुर की अध्यक्षता में तहसील दिवस में 50 शिकायतें दर्ज की गईं। दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान सीओ उमेश शर्मा सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें