फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सत्संग से लापता सगी बहनें मिलीं, दो आरोपी भी हिरासत में लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बरेली मोड़ स्थित मैदान पर 15 अप्रैल को सत्संग स्थल से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुईं दोनों सगी बहनें पुलिस को पांचवें दिन मिल गई हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को भी हिरासत में लिया है। वे दोनों को गैर प्रांत ले जाने की फिराक में थे।
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र के मैदान में सावन कृपाल रूहानी मिशन के तहत दो दिवसीय सत्संग में जनपद औरैया की दो सगी बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं थीं। बाद में परिवार वालों को जानकारी हुई कि सेंगनपुर, थाना अयाना, जिला औरैया निवासी रवि अपने कुछ साथियों के मदद से दोनों को अपहृत कर ले गया है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू की।
अजीजगंज चौकी प्रभारी प्रमोद प्रसाद द्विवेदी ने दोनों लापता बहनों को बरेली मोड़ चौराहे से मिल गई हैं। आरोपी अपहरणकर्ता रवि और जनपद फिरोजाबाद निवासी नंद किशोर को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि दोनों बहनों को मेडिकल परीक्षण के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें