फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एंटी करप्शन टीम की आख्या का इंतजार...फिर होगी सेवा समाप्ति की कार्रवाई

विज्ञापन
थाना सदर बाजार में एंटी करप्शन टीम की गिरफ्त में डीसी एमडीएम निश्चय सिंह व अरुण कुमार। स्रोत: ए
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भावलखेड़ा ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल पैना की सहायक अध्यापिका रेनू शुक्ला से गैरहाजिर रहने के मामले को निस्तारित करने के लिए दस हजार रुपये रिश्वत लेने वाले जिला समन्वयक एमडीएम निश्चय सिंह व सहायक लेखाकार अरुण कुमार की सेवा समाप्त की जाएगी। बीएसए के अनुसार, एंटी करप्शन टीम की आख्या आने के बाद दोनों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बीईओ भावलखेड़ा विनय मिश्रा के 20 अगस्त 2025 को किए निरीक्षण में दस मिनट देरी से पहुंचने पर रेनू शुक्ला को गैरहाजिर कर दिया गया था। इसके बाद उनसे सुविधाशुल्क की मांग की गई थी। इन्कार करने पर 12 सितंबर को रेनू की वेतन वृद्धि रोक दी गई। उनके दो वेतनवृद्धि रुकने पर चयन वेतनमान नहीं लग सका।
कई महीने तक निपटारा नहीं होने के बाद डीसी एमडीएम ने मामले को निपटाने का वादा किया था। सोमवार को रेनू शुक्ला ने अरुण को दस हजार रुपये दिए। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी इश्तियाक वारसी ने सहायक लेखाकार अरुण व डीसी एमडीएम को रुपयों के साथ पकड़कर सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

एंटी करप्शन टीम दोनाें को बरेली ले गई। दूसरी ओर दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि दोनों ही संविदा पर कार्यरत हैं। ऐसे में उनकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। एंटी करप्शन टीम की रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

कार्यालय में चल रहा कार्रवाई के बाद वसूली का खेल
बीएसए कार्यालय में कार्रवाई के बाद वसूली करने का खेल लंबे समय से चल रहा है। इसमें विभाग की मुखिया के करीबी लिपिक भी शामिल हैं। इससे पहले भी उनके ऊपर आरोप लग चुके हैं। इस बीच रेनू शुक्ला के पति कपिल अवस्थी ने लिपिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया कि शिक्षक नेता से सिफारिश कराने पर लिपिक अपने साथ बीएसए को लेकर स्कूल पहुंच गए और वहां धमकाया। स्पष्टीकरण देने के बाद भी कार्रवाई कर दी गई। संबंधित लिपिक ही पूरे मामले को डील कर रहा है।

ऑनलाइन समीक्षा पोर्टल पर हर महीने 50 से ज्यादा कार्रवाई
बीएसए समेत जिला समन्वयकों को निरीक्षण के बाद ऑनलाइन पोर्टल पर कार्रवाई अपलोड करना होती है। प्रत्येक महीने पोर्टल की समीक्षा कर कार्रवाई करते हुए स्पष्टीकरण मांगा जाता है। यह कार्य भी करीबी लिपिक के पास ही है। शिक्षकों के माने तो हर महीने 50 से ज्यादा कार्रवाई होती हैं। उसके बाद मामले को निस्तारित कर दिया जाता है। इसे लेकर यूटा के जिलाध्यक्ष ने भी गत दिनों मामले को उठाया था।

ऑडियो वायरल, कह रहे हैं दस बताएं हैं साहब ने

शिक्षिका रेनू शुक्ला के पति ने कॉल रिकार्डिंग का ऑडियो उपलब्ध कराया है। इसमें रेनू से कोई कह रहा है कि साहब ने दस बताए हैं। जिस पर रेनू कहती हैं कि वह स्टाफ से बात कर लें। हालांकि, दूसरी तरफ आवाज किसकी है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। ऑडियो रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ऑडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती।

रिश्वत लेते पकड़े जाने वालों पर जांच आख्या आने पर संविदा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। रेनू शुक्ला के प्रकरण की जांच चल रही है। उनके निरीक्षण में स्कूल में काफी खामियां मिली थी। उसकी पूरी निरीक्षण आख्या जारी की थी।
विज्ञापन


-दिव्या गुप्ता, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें