फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: घर में घुस आया था रवि, आवेश में डंडा मारकर कर दी हत्या

विज्ञापन
बंडा पुलिस की हिरासत में हत्या का आरोपी शेर सिंह। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
बंडा। देवकली गांव निवासी साधन सहकारी समिति के चौकीदार रवि प्रकाश की पीटकर हत्या करने के आरोपी शेर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शेर सिंह के अनुसार, रवि प्रकाश शराब के नशे में उनके घर में घुसकर मारपीट करने लगा था। आवेश में आकर डंडे से पीटने पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार की तड़के रवि प्रकाश की पीटकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव शेर सिंह के मकान में रस्सी से बंधा मिला था। पुलिस ने पिता राजवीर सिंह की तहरीर की मंदिर के आठ एकड़ जमीन पर कब्जे की शिकायत करने पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने घटना के बाद ही आरोपी शेर सिंह को हिरासत में ले लिया था। उसने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस के अनुसार, शराब के नशे में रवि प्रकाश उनके घर में घुस आया और सोते समय शेर सिंह के पैरों पर डंडा मार दिया। हड़बड़ाकर उठने पर शेर सिंह ने उसे उठाकर जमीन पर पटक दिया और पिटाई करने के बाद चारपाई में बांध दिया। उसको डंडे से भी पीटा। एक डंडा सिर पर लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने ही डॉयल 112 पर कॉल कर रवि प्रकाश के घर में घुसने की सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें