फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जांच में अनियमितताएं मिलने पर ऊनकलां का राशन कोटा निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। ग्रामीणों की शिकायतों के मद्देनजर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर जांच में ऊनकलां गांव की उचित दर दुकान पर तमाम गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। इस मामले में डीएम का अनुमोदन मिलने पर एसडीएम रवींद्र सिंह ने गांव का राशन कोटा तत्काल प्रभाव से निरस्त कर कोटेदार उसवा बानो द्वारा जमा की गई प्रतिभूति धनराशि भी जब्त कर ली है।
विज्ञापन

गांव के दिलशाद खां, अंजुम खां, सफीउल्लाह खां, माजिद खां आदि ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर कोटेदार पर भाई और पिता के जरिये निर्धारित मात्रा से कम राशन वितरण कराने का आरोप लगाया था। डीएम के निर्देश पर डीएसओ के स्तर से गठित जांच टीम में शामिल बंडा और मीरानपुर कटरा के पूर्ति निरीक्षक ने जांच करने पर पाया कि जिन 17 राशन कार्ड धारकों ने कम मात्रा में राशन मिलने की शिकायत की, उनमें से 16 के बयान की पुष्टि हुई।
उचित दर दुकान पर शासनादेश के अनुसार आवश्यक सूचनाएं, सतर्कता समिति के सदस्यों के नाम और सीएम हेल्पलाइन नंबर अंकित नहीं मिले। विक्रेता ने स्टॉक रजिस्टर भी उपलब्ध नहीं कराया। दुकान के रेट बोर्ड पर गेहूं और चावल का मूल्य अंकित पाया गया, जबकि सरकार निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध करा रही है। एसडीएम ने बताया कि जांच में अन्य कई अनियमितताएं भी पाईं गईं, जिनके आधार पर उचित दर दुकान का अनुबंध रद्द कर कोटेदार की संपूर्ण जमा प्रतिभूति धनराशि शासन के पक्ष में जब्त कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें