फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भक्त प्रह्लाद का दृष्टांत सुनाकर भगवान की भक्ति के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
जैतीपुर में नवादा मोड़ पर कथा सुनाते कथावाचक हेमराज शास्त्री। संवाद
विज्ञापन
जैतीपुर। नवादा मोड़ के मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक हेमराज शास्त्री ने भक्त प्रह्लाद का दृष्टांत सुनाकर श्रद्धालु श्रोताओं को भगवान की निष्काम भक्ति करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हिरण्यकशिपु के पुत्र प्रहलाद भगवान विष्णु के परम भक्त थे। हिरण्यकशिपु अपने भाई के वध से भगवान विष्णु से द्वेष रखता था। इसीलिए उसने प्रह्लाद को मारने के अनेक प्रयास किए। उन्हें पहले पहाड़ से गिराया, बाद में खोलते हुए गर्म तेल में बैठाया। इस पर भी प्रह्लाद सुरक्षित रहे तो बहन होलिका के माध्यम से उसे जलाकर भस्म करने का प्रयास किया, लेकिन भगवान विष्णु ने उनका बाल बांका नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग बिना किसी कामना के भगवान की भक्ति में लीन रहते हैं, उनकी प्रभु हर विपदा से रक्षा करते हैं। कथा श्रवण में रवि यादव, अंश यादव, आदेश कुमार, प्रखर सिंह , शिवकेश, महेश गुप्ता आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें