फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार 20 तक हर हाल में बांट दें राशन: एसडीएम

Tue, 13 Jan 2015 11:53 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
राशन वितरण समयबद्घ तरीके और ईमानदारी से करने के लिए कोटेदारों की एक बैठक मंगलवार को सदर तहसील में हुई। जिसमें एसडीएम सदर जयनाथ सिंह यादव ने कहा कि कोटेदार 20 जनवरी तक हरहाल में राशन का वितरण कर दें। इसमें किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि एपीएल, बीपीएल, अंत्योदय राशनकार्डों का राशन कोटेदारों को मिलता है। इसमें सर्वाधिक शिकायतें एपीएल राशनकार्ड धारकों राशन न मिलने की होती हैं। साथ ही घटतोली किए जाने की भी शिकायतें आती हैं। इसलिए कोटेदार  कार्डधारकों को पूरा राशन वितरण करें। साथ ही जांच के दौरान अधिकारियों का सहयोग करें। इस दौरान केरोसीन के डीलर, गोदामों के प्रभारी और एरिया राशनिंग ऑफिसर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें