फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट बोर्ड का उपाध्यक्ष बनने को बिछाने लगे बिसातें

Tue, 13 Jan 2015 12:07 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट क्षेत्र में इस बार काफी गहमागहमी के बीच संपन्न हुए वार्ड मेंबर पद के चुनावों के नतीजे आने के बाद वहां का उपाध्यक्ष बनने के लिए बिसातें बिछना शुरू हो गईं हैं। इसके लिए कई वार्ड मेंबरों एक-दूसरे से जीतने वाले वार्ड मेंबरों से संपर्क करना भी शुरू कर दिया है। साथ ही बधाई देने के बहाने के एक-दूसरे का मन टटोलने की कोशिश भी कर रहे हैं, कि वह किसे उपाध्यक्ष बनाना चाहता है। चुनाव के दूसरे दिन ही अपने-अपने पक्ष के मेंबरों के साथ जोड़तोड़ करना भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

कैंट बोर्ड के वार्ड सात से अवधेश दीक्षित के निर्विरोध चयनित होने के बाद रविवार को बाकी के मेंबरों का भी चुनाव हो गया है। यहां बता दें कि छावनी क्षेत्र का अध्यक्ष ब्रिगेडियर होता है, जबकि उपाध्यक्ष किसी वार्ड मेंबर को बनाया जाता है। अब जब सातो वार्ड मेंबर तय हो चुके हैं, तो वार्ड मेंबरों ने उपाध्यक्ष बनने के लिए संपर्क शुरू कर दिया है।
इसमें दो पूर्व उपाध्यक्षों के साथ ही एक नवचयनित वार्ड मेंबर शामिल है। इस वजह से इस बार त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है। जीते हुए वार्ड मेंबरों के यहां बधाई देने वालों की भारी भीड़ जमा रही। इस दौरान भी संभावित उपाध्यक्ष के बारे में चर्चा मुख्य बिंदु रही।  
विज्ञापन


‘रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन में नाम छप जाने के बाद ही यह सभी वार्ड मेंबर वैद्य होंगे। इसके बाद ही कैंट बोर्ड की एक बैठक की जाएगी, जिसमें उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। अभी से कोई तिथि निर्धारित नहीं है।’
- ज्योति कुमार, मुख्य अधिशासी अधिकारी, कैंट बोर्ड  

कैंट बोर्ड के तीन वार्डों में हुई कांटे की टक्कर
शाहजहांपुर। रविवार को कैंट बोर्ड में संपन्न हुए चुनाव में तीन वार्डों में कांटे की टक्कर हुई, जबकि अन्य वार्डों में जीत हार के मतों का अंतर काफी रहा। वहीं पहली मतगणना के दौरान जीतने वाले तीन प्रत्याशी दूसरी मतगणना में पिछड़ने के बाद भी हार गए थे।
पहले चरण की मतगणना में वार्ड एक में पुत्तूलाल वर्मा पांच वोटों से आगे थे, जबकि दूसरे चरण में निशांत यादव ने उन्हें 44 वोटों से शिकस्त देकर 39 वोटों से जीत हासिल की। वार्ड दो में पहले चरण में अनिल भारती आगे थे, जबकि दूसरे चरण में मुकेश ने बढ़त हासिल कर जीत दर्ज की। वार्ड पांच में उर्मिला देवी पर मोहम्मद सरताज खां ने पहले चरण में बढ़त बनाई, लेकिन दूसरे चरण में उर्मिला ने बढ़त को कवर करके जीत हासिल कर ली। वार्ड छह में रेखा भी अपनी प्रतिद्वंदी माधुरी से दो वोटों से पीछे थीं, लेकिन दूसरे चरण में बढ़त को कम करके उन्होंने जीत हासिल की।
वार्ड तीन की नीलम अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी सुनीता से दोनों ही चरणों में आगे रहीं। वार्ड चार में गजेंद्र गंगवार अपने प्रतिद्वंद्वी दिलीप कुमार पर पहले चरण में काफी बढ़त बना ली थी, इस वजह से दूसरे चरण में पिछड़ने के बाद भी वह जीत गए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें