फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रस्तोगी समाज के वैवाहिक परिचय सम्मेलन उमड़े लोग

Sat, 02 Jan 2016 11:10 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
रस्तोगी स्वर्णकार कल्याण परिषद के द्वितीय स्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह के लिए प्रथम परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वजातीय लोगों ने एक-दूसरे से परिचय पर बेटी-बेटे के रिश्ते की बात की।
विज्ञापन

रंगमहला स्थित रस्तोगी धर्मशाला में हुए परिचय सम्मेलन में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने सहभागिता की और बेटी-बेटे के वैवाहिक कार्यक्रम के लिए एक-दूसरे को समझा। अध्यक्ष डॉ. वीएन रस्तोगी ने बताया कि दूसरा परिचय सम्मेलन पांच फरवरी को होगा। महेश चंद्र रस्तोगी के संचालन में हुए परिचय सम्मेलन में सचिव नीरज रस्तोगी ने आभार व्यक्त किया। व्यवस्था में डॉ. कैलाश रस्तोगी, पवन रस्तोगी, ब्रजभान रस्तोगी, हरिगोविंद, संदेश, विनय रस्तोगी, लालता, विजय शंकर, सुभाष चंद्र, सतीश सुशील, बलराज, डॉ. पीएन रस्तोगी, श्वेता, मंजू, रजनी, श्वेता रस्तोगी, साहस, जगदीश, गौरव, विजय आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें