फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रश्मि प्रथम, हर्ष द्वितीय

विज्ञापन
एसएस कॉलेज के लद्दाख-जम्मू और कश्मीर अध्ययन केंद्र आयोजित प्रतियोगिता के विजयी छात्र-छात्राओं क
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर लद्दाख जम्मू और कश्मीर अध्ययन केंद्र शाहजहांपुर की ओर से स्वामी शुक्रदेवानंद काॅलेज में गोष्ठी और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक तथा अध्ययन केंद्र के प्रभारी डॉ. आलोक सिंह ने उपस्थित 80 छात्र-छात्राओं के बीच कारगिल युद्ध से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें रश्मि मिश्रा ने प्रथम, हर्ष गुप्ता ने द्वितीय तथा विमलेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम अध्यक्ष प्रोफेसर आरके आजाद ने कहा कि इसी दिन भारतीय सेवा ने अद्भुत पराक्रम प्रदर्शित करते हुए पाकिस्तान के नापाक मंसूबे पर पानी फेर दिया था। लगभग 60 दिन तक चले इस युद्ध में 500 से अधिक वीर सैनिकों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। आरएसएस के विभाग संपर्क प्रमुख ईशपाल सिंह ने कहा कि वतन की रक्षा के संकल्प के साथ हमारे वीर जवानों ने जान की परवाह न करते हुए दुश्मन पर विजय प्राप्त की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें