फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक मंदित महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 14 Jul 2017 07:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 13 जुलाई को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि 11 जुलाई की रात उसकी मानसिक मंदित पत्नी शौच के लिए गई थी। गांव के बाहर तालाब के पास गांव के ही एक युवक ने उसे पकड़ लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए रात भर बंधक बनाए रखकर दुराचार किया। देर रात उसकी आंख खुली तो पत्नी को घर में न देख उसने तलाश की। तालाब के पास आवाज आने पर वह मौके पर पहुंचा तो आरोपी पत्नी को धमकी देते हुए दुराचार कर रहा था। ललकारे जाने पर आरोपी मौके से भाग निकला था। पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को नामजद पंकज पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उससे पूछताछ की जा रही है। कोतवाली प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि पंकज को शनिवार को जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन

मारपीट और लूट का आरोप
पुवायां। गांव बाजारपुर निवासी सरजीत सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से उसका विवाद चल रहा है। 14 जुलाई को आरोनियों ने उसकी जमीन को जबरिया जोत लिया। विरोध करने पर आरोपी उसके घर में घुस पड़े और मारपीट करने लगे। इसके बाद घर में रखी 54 हजार की नगदी, सोने के कुंडल आदि लूट लिए गए। यूपी-100 पर सूचना देने पर पुलिस मौके पर गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। सरजीत ने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें