फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर के धमकाने पर युवक ने जहर खाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला अजीजगंज में पत्नी से विवाद के बाद ससुर की धमकी से परेशान युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला अजीजगंज निवासी एक युवक की शादी तीन वर्ष पहले लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र के एक गांव से हुई है। शादी के कुछ दिन तक तो दोनों मिलजुलकर रहते रहे। बाद में तुनकमिजाजी शुरू हो गई। दोनों के बीच मामूली बात पर झगड़ा होने लगा। शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे दोनों के बीच फिर किसी बात पर झगड़ा हो गया। गुस्से में युवक ने अपना सिर दीवार पर मारा। इस पर पत्नी ने मायके फोन करके पिता को बताया। साथ ही परेशान किये जाने की बात भी कही। उधर से उसके पिता के देख लेने की धमकी दिए जाने पर युवक ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। इस पर पत्नी ने शोर मचाया तो दूसरे कमरे में रह रहे उसके देवर ने मौके पर पहुंचा और आननफानन में भाई को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत में मामूली सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें