फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की रैपिड लाइन बस सेवा का शुभारंभ

Mon, 01 Aug 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
रैप‌िड बस सेवा शुरू - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
रोडवेज की रैपिड लाइन बस सेवा का सोमवार को सुबह शुभारंभ हो गया। विधायक राजेश यादव ने परिवहन निगम कार्यशाला में आयोजित कार्यक्रम में फीता काटकर और झंडी दिखाकर रैपिड सेवा की चारोें बसों को निर्धारित मार्गों पर रवाना किया। इन बसों को मिलाकर रोडवेज के स्थानीय डिपो के बेड़े में बसों की संख्या बढ़कर 172 हो गई है। 
विज्ञापन

रैपिड सेवा की बसों को सुबह आठ बजे लखनऊ, कानपुर, आगरा और अलीगढ़ वाया दातागंज, बदायूं भेजा गया है। नई-नवेली बसों में पहली बार सफर करने को लेकर यात्रियों में भी काफी उत्साह देखा गया। इस मौके पर विधायक राजेश यादव ने कहा नई बसों से जन सामान्य का सफर करना आसान हो जाएगा और समय पर उनकी पहुंच के साथ वापसी संभव हो सकेगी। 
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राम बहादुर यादव ने विधायक समेत अन्य अतिथियों को बताया कि यह बसें दोपहर बाद तके अपने गंतव्य पर पहुंच जाएंगी और वहां से रोजाना शाम चार बजे वापसी की यात्रा शुरू करेंगी। स्टेशन प्रबंधक सुशील कुमार त्रिवेदी ने कहा कि जिला मुख्यालय पर इन बसों की वापसी रात 10.30 बजे तक सुनिश्चित की गई है। कार्यक्रम में रोडवेज कार्यशाला के फोरमैन केपी सिंह यादव, राकेश मिश्रा, मोहन सिंह यादव, हेमंत कुमार, शमीम अख्तर, गुलाब चंद्र, रमेश गुप्ता, कृपाल सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें