फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी टेक्नीशियन गिरफ्तार

विज्ञापन
जैतीपुर में एंबुलेंस में महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी टैक्नीशियन अनिरुद्ध कुमार पुलिस - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
जैतीपुर। एंबुलेंस में महिला से दुष्कर्म के आरोपी ईएमटी अनिरुद्ध कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित महिला ने कोर्ट के सामने दिए बयानों में एंबुलेंस चालक पर आरोप नहीं लगाया, जिससे उसका नाम मुकदमे से हटा दिया गया।
विज्ञापन

गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र की एक महिला बृहस्पतिवार को अपनी एक साल की कुपोषित बच्ची को लेकर जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गई थी। उसे आंगनबाड़ी कार्यकत्री साथ लेकर गई थी। वहां से बच्ची को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जैतीपुर से महिला, उसकी बच्ची और आंगनबाड़ी कार्यकत्री को 108 एंबुलेंस में भेजा गया था। मगर आंगनबाड़ी कार्यकत्री कुछ काम बताकर रास्ते में उतर गई। आरोप है कि चालक ने एंबुलेंस सुनसान जगह ले जाकर रोक दी। चालक ने चाकू गर्दन पर रखकर बच्ची को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद चालक व उसके साथी ईएमटी ने महिला से दुष्कर्म किया। इसके बाद जिला अस्पताल ले जाकर बच्ची को भर्ती करा दिया। महिला ने इस घटना की जानकारी पति को दी। उसकी तहरीर पर जैतीपुर पुलिस ने चालक व ईएमटी के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। मंगलवार को पीड़ित के कोर्ट में 164 के बयान दर्ज किए गए।
पुलिस के मुताबिक ने बताया कि वह एंबुलेंस में अकेली थी। इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन ने उससे जबरदस्ती की। चालक ने ईएमटी से मना किया, लेकिन वह नहीं माना। महिला के बयानों के आधार पर मुकदमे की धारा बदल दी गई।
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने 164 के बयानों में सच्चाई बयान की है, जिससे एक निर्दोष व्यक्ति जेल जाने से बचा है। आरोपी अनिरुद्ध यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें