फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष का कठोर कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को अदालत ने 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। उस पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन



पीड़िता के पिता ने कलान थाने में तहरीर देकर बताया था कि 17 फरवरी 2021 को बेहटी गांव के रहने वाले नरेश का बड़ा बेटा उन्हें बुलाकर ले गया था। तभी नरेश के बेटे अमर सिंह और नरेश उनकी 14 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले गए। जब वह घर आया तो उसे मामले की जानकारी हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के अनुसार अमर सिंह और नरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने अमर सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म आदि धाराओं में आरोपपत्र अदालत भेजा। अदालत में मुकदमा चलने के दौरान गवाहों के बयानात और साक्ष्यों के आधार पर विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कृष्णलीला यादव ने दोषी अमर सिंह को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें