फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने दरोगा के खिलाफ फिर दर्ज कराई दुराचार की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जलालाबाद कोतवाली में तैनात दरोगा सुनील कुमार शर्मा पर महिला ने फिर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इससे पहले भी इसी महिला ने कलान के तत्कालीन एसओ रहे सुनील शर्मा पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन

बदायूं के दातागंज थाना क्षेत्र की एक महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था। महिला ने आरोप लगाया था कि मामले में तत्कालीन कलान थाने के एसओ सुनील कुमार शर्मा ने पति से हर्जाना दिलाने के नाम पर उससे दुष्कर्म किया। इस पर दरोगा सुनील शर्मा को निलंबित कर दिया गया था। इस संबंध में महिला थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले में वीडियो भी वायरल हुआ था। बहाली के बाद वर्तमान में सुनील शर्मा जलालाबाद थाने में तैनात हैं। महिला ने एसपी एस आनंद को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि पूर्व में दर्ज कराए गए मामले के सिलसिले में वह आठ जनवरी को शाहजहांपुर आई थी। वह शाहजहांपुर से बदायूं लौट रही थी। जलालाबाद में उसे सुनील शर्मा मिले और जबरदस्ती सुनसान स्थान पर ले गए और कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर उससे दुष्कर्म किया। मामला वापस लेने के लिए धमकाया। एसपी के निर्देश पर तहरीर के आधार पर महिला थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। उच्चाधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि विवेचना गैर जनपद स्थानांतरित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें